फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गांदरबल में कलाकार सीख रहे अभिनय की बारीकियां

Wed, 09 Apr 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंदरबल। गर्वनमेंट डिग्री कॉलेज(जीडीसी) गांदरबल में मंगलवार को 15 दिवसीय थियेटर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। पहले दिन स्थानीय कलाकारों ने अभिनय की बारीकियां सीखीं। इस दौरान थियेटर की प्रमुख शख्सियतें मौजूद रहीं। आयोजन अंग्रेजी विभाग के सहयोग से किया गया है।


थियेटर कार्यशाला के जरिये अभिनय कौशल को निखारने के साथ नवोदित कलाकारों को एक मंच भी प्रदान किया गया है। इसमें सभी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। इस मौके पर रेडियो कश्मीर के हुमायूं केसर और बशीर भवानी के अलावा कॉलेज के प्रिंसिपल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में युवाओं को थियेटर के माध्यम से अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने का भी मौका मिला। इसके साथ ही थियेटर को कॅरियर विकल्प के रूप में विचार करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। इस पहल का उद्देश्य न केवल कला में क्षेत्रीय प्रतिभाओं को निखारना है, बल्कि उन्हें उनके कॅरियर में मार्गदर्शन करना भी है। कलाकार इसका भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें