मुख्य शिक्षा अधिकारी का पदभार ग्रहण के दौरान मुश्ताक अहमद फोटो सीईओ कार्यालय जम्मू
जम्मू। संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू मुश्ताक अहमद को मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। उन्होंने मंगलवार को अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। वहीं प्रिंसिपल डाइट श्रीनगर को मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीनगर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। प्रिंसिपल डाइट बांदीपोरा को मुख्य शिक्षा अधिकारी बांदीपोरा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने संयुक्त निदेशक सेंट्रल कश्मीर को संयुक्त निदेशक दक्षिण कश्मीर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। ब्यूरो