फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में आरती ने बाजी मारी

Fri, 10 Oct 2014 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी विभाग साइकोलाजी ने स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के सहयोग से शुक्रवार को विश्व मेंटल हेल्थ दिवस मनाया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के अलावा स्किट, माइम और क्रिएटिव नृत्य में विद्यार्थियों ने शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। पोस्टर मेकिंग में आरती सलाथिया ने पहला, अमनदीप नंदा ने दूसरा और आयुषी ग्रोवर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व ‘स्कीजोफ्रेनिया के साथ जीवन’ विषय पर हुए इस समारोह को मुख्य अतिथि विवि की पहली महिला लिडा सिंह ईशर ने पोस्टरों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए प्रेरणा मिलती है। इस दौरान प्री पीएचडी विद्यार्थियों ने बालीवुड स्टाइल में मेंटल हेल्थ के टिप्स दिए। उन्होंने दिखाया कि किस तरह तनाव के चलते मानव मानसिक तौर पर कमजोर हो रहा है।

साइक्रेटरी अस्पताल से आए मनोचिकित्सक डॉ. मनु अरोड़ा ने कहा कि दुनिया में एक प्रतिशत आबादी मानसिक रोग स्कीजोफ्रेनिया की शिकार है। इसमें पीडि़त शारीरिक रूप से तो ठीक रहता है, लेकिन अपने आसपास के अजीब से माहौल को अपनाकर मानसिक तौर पर कमजोर होता चला जाता है।
विज्ञापन


समाज में मानसिक रोगों पर अंकुश लगाने के लिए बेहतर तनावमुक्त वातावरण की जरूरत है। समारोह में विभाग की एचओडी प्रो. आरती बख्शी, निधि बिज, प्रो. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. चंद्र शेखर, डॉ. सरिता सूद, एलिशा गोहेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें