फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी हुई बिजली की तारें कीं बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने हाईटेंशन तारों की चोरी की शिकायत के मामले को सुलझा लिया है। साथ ही चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से तारों के छह ड्रम बरामद किए हैं। उनकी कीमत तकरीबन 54 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा पावर ग्रिड स्टेशन के परियोजना प्रबंधक जफर इकबाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि ग्रिड स्टेशन बाड़ी ब्राह्मणा से 11केवी लाइन के 6 ड्रम चोरी हो गए हैं। इनकी कीमत 54 लाख रुपये के करीब है। यह चोरी पावर ग्रिड स्टेशन लेन नंबर-3 औद्योगिक क्षेत्र में हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि जैसे ही उनके पास इसकी शिकायत पहुंची कि तारों के ड्रम वहां नहीं हैं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को देना आवश्यक समझा।
जैसे ही यह मामला एसडीपीओ निहार रंजन के पास पहुंचा तो उन्होंने एक टीम का गठन किया। इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए चोर को पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से तारें भी बरामद कर ली गईं। चोर की पहचान सोहेल मलिक निवासी मकान नंबर-299 वार्ड नंबर-11 शहर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि जैसे ही उनको तार चोर के बारे में शिकायत मिली तो इसकी जांच शुरू कर दी। जगह-जगह आने जाने वाली गाड़ियों पर भी नजर रखनी शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि बाड़ी ब्राह्मण क्षेत्र से ही कुछ ट्रकों को जाते हुए देखा। जब उनको रोका गया तो उनके पास से पूरे दस्तावेज नहीं निकले। उन्होंने ट्रकों में बिजली की तारों के ड्रम लोड किए हुए थे। जब पूरे तरीके से तहकीकात की गई तो पता चला कि वह वही चोरी हुई तारों के ड्रम हैं, जिसके बारे में उन्हें शिकायत दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में उक्त आरोपी के खिलाफ पर्चा दायर कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें