फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने तांत्रिक की वेशभूषा में व्यक्ति पकड़ा

विज्ञापन
तांत्रिक की जांच करती पुलिस
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बीरपुर क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने कब्रिस्तान से एक तांत्रिक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वह कब्रिस्तान में बैठकर जादू टोना कर रहा था। उसके पास से मांस के टुकड़े भी मिले हैं।
विज्ञापन

बीरपुर में एक व्यक्ति को कब्रिस्तान में बैठकर जादू टोना करते हुए कुछ लोगों ने देख लिया। लोगों ने उससे पूछताछ की। उसके बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसने देखा कि तांत्रिक के पास किसी व्यक्ति का फोटो था। उसके पास मांस के टुकड़े भी थे। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह भाषा बदल कर बात करने लगा। उसकी कोई भी बात किसी को समझ नहीं आ रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार वह जादूगर था, और एक व्यक्ति की फोटो पर कुछ मंत्र पढ़ रहा था, जिससे लोगों को उस पर जादू टोना करने का शक हुआ। गहन पूछताछ के बाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें