बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने गिरफ्तार किए चोर व बरामद सामान।
बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर फैक्ट्री में हुए चोरी के एक मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार गुरु नानक पैकेजिंग फैक्ट्री के मालिक सुखविंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र पाल सिंह निवासी नानक नगर की फैक्ट्री बाड़ी ब्राह्मणा के फेस नंबर वन लेन नंबर-4 में है। दो दिन पहले उसमें चोरी हो गई। चोरों ने एलईडी समेत मशीनरी के पार्ट्स और अन्य ऐसे सामान जिससे फैक्ट्री में काम किया जाता था, जिनकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए और 24 घंटे के अंदर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया।
चोरों की पहचान सुशील सिंह निवासी स्मैलपुर, गुलाम हुसैन निवासी बरोड़ी और राहुल सिंह निवासी डसाल कार्थोली तहसील बाड़ी ब्राह्मणा के रूप में हुई। चोरी के मामले को सुलझाने में एसडीपीओ शिवाली कोतवाल, थाना प्रभारी राकेश शर्मा की मौजूदगी रही।