फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने अवैध खनन व खनिजों के परिवहन के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया है। इस दौरान आठ प्राथमिकी दर्ज की, आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 10 वाहन जब्त किए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार पुलिस ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रामगढ़ के अधिकार क्षेत्र में, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया व दो व्यक्तियों विशाल सिंह व सुनील कुमार निवासी बरोटा कैंप, रामगढ़ को गिरफ्तार किया। बाड़ी-ब्राह्मणा की पुलिस ने बिना पंजीकरण के एक जेसीबी जब्त की और एक टिप्पर मीन चाढ़का खड्ड से खनन कर रही थी, जब्त की। दो व्यक्ति मुश्ताक अहमद सुरम चंद, झज्जर कोटली (जेसीबी ऑपरेटर) को गिरफ्तार किया गया। नड के पास बसंतर नदी से खनन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना सांबा की पुलिस ने जेके 21 ए-3389 और जेके 21 जी-5551 और एक व्यक्ति मंगल दास निवासी बालतर सुंब, सांबा को गिरफ्तार किया।
उधर खड़ा खड्ड पुरमंडल से अवैध खनन, अवैध परिवहन मामला दर्ज कर एक ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया है। चालक मो. असलम निवासी खढ़ा, तहसील बाड़ी ब्राह्मणा को गिरफ्तार किया। घगवाल पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया। उत्तरबैनी में पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जब्त किया, विजयपुर पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त किया व कालु राम को गिरफ्तार कर लिया। थाना रामगढ़ की पुलिस टीम ने एक डंपर के साथ चालक सोनू चौधरी निवासी बरोटा कैंप को गिरफ्तार किया। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने अवैध खनन के खिलाफ कडे़ निर्देश जारी किए हैं, ताकि अवैध खनन व अधिक दाम पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें