फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मियों से लूट मामले में दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। क्षेत्र के गांव जंझ में उजागर पेट्रोल पंप कर्मियों से शनिवार दिनदहाड़े हुई 1.70 लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द इस लूट कांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विदित हो किया शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी बैंक में नकदी जमा कराने स्कूटी से खोड़ सलारिया स्थित जेके बैक जा रहे थे। पेट्रोल पंप से पांच सौ मीटर की दूरी पर पहुंचने पर रास्ते में खड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने ने उन्हें रोक लिया और तेजधार हथियार दिखाए और धक्का मारकर स्कूटी से नीचे गिरा दिया और स्कूटी की चाभी निकल कर डिक्की खोली और नकदी लूटकर फरार हो गए।
रामगढ़ थाने के एसएचओ विजय कोतवाल ने बताया कि दिन दहाड़े हुई इस वारदात में शामिल लुटेरों की गिरफ्तरी के लिए चार टीमों को गठन किया गया। टीमों अलग-अलग जगहों पर दबिश दी, और जंग कोठे से जख तक सड़क किनारे लगे सभी सीसीटीवी को खंगाला गया। तो रविवार शाम को दो लोगों को हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें