फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में शराब के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने थाना रामगढ़ क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थान से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 62 बोतल शराब बरामद की है।
विज्ञापन

एसएसी के अनुसार थाना रामगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और दो लोगों को पकड़ लिया,। वह अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे थे। तलाशी के दौरान 750 मिलीलीटर की 12 बोतल शराब बरामद हुई। आरोपियों की पहचान रोशन लाल, कमल कुमार निवासी शिव नगर विजयपुर के रूप में हुई। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मुख्य बाजार रामगढ़ में औचक निरीक्षण के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में जा रहे एक व्यक्ति को रोका। उसके कब्जे से 50 बोतल शराब बरामद हुई। उसकी पहचान धर्मपाल निवासी पांडीपानी तहसील भालीगढ़ जिला रायपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। जो अब केसो रामगढ़ में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें