फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक चालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। रामगढ़-विजयपुर रोड के बाणा चक में एक ट्रक बैक करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इसमें ट्रक चालक को जोरदार करंट लगा और झुलस कर ट्रक से बाहर जा गिरा। इसमें ट्रक का सिर्फ टायर भी जल गया। घायल ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। ट्रक चालक की पहचान जतिंदर सिंह (24) पुत्र मोहिंदर सिंह निवासी रंगूर कैंप के रूप में हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया कि ढीली तारों को टाइट करने में विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। यह हादसा विभाग के इस ओर ध्यान नहीं देने के कारण हुआ है। इस संबंध में समाजसेवीअविनाश चौधरी ने कहा कि अगर लोगों की अपील पर इन तारों को टाइट किया होता तो आज यह हादसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी पहली बात तो फ़ोन नहीं उठाते अगर उठाते हैं तो बहानेबाजी करते हैं। अविनाश चौधरी ने कहा कि आज भगवान की कृपा से बड़ा हादसा टल गया है, लेकिन विभाग को इसका जरूर संज्ञान लेना चाहिए।
फ्रूट एंड स्वीट की दुकान में लगी आग
लाखों रुपये की कीमत का समान जल कर राख
ज्यौड़ियां। कस्बे के मुख्य बाजार में सोमवार की रात को एक फल और मिठाई की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। आग रात को लगभग 11:30 बजे के लगी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक सब कुछ आग के भेंट चढ़ गया था।
विज्ञापन

दुकान मालिक तरसेम बाबा ने बताया कि जब वह दुकान पर पहुंचे तो सब कुछ राख हो गया था। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को फोन कर सूचित किया और आग पर काबू पाया गया। ज्ञात रहे कि इस दुकान में डिस्पोजेबल बर्तनों के अलावा, चांपस, बोतल बंद पानी तथा कई प्रकार के अन्य सामान जो शादी में उपयोग में आते हैं। वहीं कुछ लोगों ने दमकल विभाग के देर से पहुंचने के लिए भी कहा। लोगों ने ज्यौड़ियां में दमकल गाड़ी तैनात करने की भी मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पार्षद किरण वाला तथा नायब तहसीलदार मनोहर लाल ने मौके पर पहुंच कर आग से नुकसान हुए समान का जायजा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तहसीलदार तथा पार्षद से ज्यौड़ियां दमकल विभाग की गाड़ी तैनात करने की मांग की। लोगों ने कहा कि गाड़ी अखनूर में रहती है और ज्यौड़ियां और अखनूर का फासला 18 किलोमीटर का है। जब तक अखनूर से गाड़ी यहां पहुंचती है तब तक सब कुछ राख हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें