आरएस पुरा। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनके कब्जे से एक पिस्टल व कुछ तेजधार हथियार बरामद हुए हैं। इन लोगों की पहचान दविंदर कुमार उर्फ राहुल निवासी चक मोहम्मद यार, सौरव कुमार निवासी चक मोहम्मदयार व अभिनीत सिंह उर्फ नागी निवासी सुंदरपुर के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि पुलिस को रोहित कुमार उर्फ माखन निवासी कोटली राइयां ने कुछ दिन पूर्व शिकायत दर्ज कराई थी, कि इन तीन लोगों ने उस पर गोली चलाई व तेजधार हथियारों से हमला किया। इसके बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच के उपरांत इन तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस को इनमें अभिनीत सिंह उर्फ नागी के कब्जे से पिस्टल बरामद हुई, जबकि अन्य दोनों आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियार बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट अधिनियम के मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।