मीरां साहिब। पुलिस ने दो लोगों को अवैध रूप से शराब ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कुलियां मीरां साहिब के पास पुलिस द्वारा लगाए एक नाके दौरान एक स्कूटी जो सिंबल की ओर से आ रही थी। उसे जांच के लिए रोका। जांच में स्कूटर सवार के कब्जे से 110 बोतल शराब बरामद हुई। उसकी पहचान राजिंदर कुमार व प्रकाश निवासी बडयाल ब्राह्मणा के तौर हुई।
मीरां साहिब पुलिस ने इस संबंध में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गौरतलब है कि शराब की दुकानें अभी तक नहीं खुल पाने पर अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुहिम चलाई है।