बिश्नाह। पुलिस ने क्षेत्र के गांव कोठे बुलंदे में एक घर में छापा मारकर एक बैग में छुपाए गए सात कछुए बरामद किए हैं। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान घर के सभी सदस्य भाग निकले। पुलिस द्वारा वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के अंतर्गत सनी कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने जिस घर में छापा मारा उसके कुछ सदस्य देसी शराब बनाने के धंधे में लिप्त हैं। कई बार पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं। मुख्य आरोपी सनी कुमार के बारे में बताया जा रहा है कि वह चिट्टा हेरोइन बेचने के धंधे में भी लिप्त है। कुछ दिन पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा भी था। इन कछुओं को वे तस्करी करके भेजे जाने वाले थे। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।