फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप बेटे ने शमशान घाट के रास्ते पर कब्जा करने हेतु चलाई हल। थानाप्रभारी बिश्नाह और तहसीलदार बिश्नाह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। गांव पंडोरियां मनहासा में बाप बेटे ने श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर कब्जा करने का प्रयास किया। दोनों ने ट्रैक्टर हल चलाया और जमीन पर खेती करने की तैयारी कर ली। ग्रामीणों ने कब्जे का विरोध किया और तहसीलदार सोहन लाल राणा व थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब को सूचित किया गया। दोनों अधिकारियों ने बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राज कुमार पुत्र बख्शी व उसके बेटे रतन शर्मा निवासी मोर्चापुर कैंप ने शनिवार को श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर कब्जा करने का प्रयास किया। तहसीलदार सोहनलाल राणा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा नहीं कर सकता। अगर कोई इस तरह की हरकत करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। इसी के तहत शनिवार को गांव मनहासा के शमशान घाट के रास्ते पर कब्जा करने की कोशिश करने वाले बाप बेटे को गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब ने कहा कि उनको सुबह गांव पंडोरियां मनहासां में बाप बेटे द्वारा श्मशान घाट के रास्ते पर कब्जा करने के बारे में सूचना मिली थी। तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई। इसके बाद कब्जा करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें