बिश्नाह। गांव पंडोरियां में ग्रामीणों ने अपने सहयोग से महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्नान घर का निर्माण शुरू कराया। इस बारे में ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि उनके गांव में किसी की मौत हो जाने पर अंतिम संस्कार में आने वाली महिलाओं को स्नानघर न होने के कारण परेशानी होती थी। कई बार सरपंच को सूचित किया। ग्रामीण विकास विभाग में प्लान मंजूर किए जाने के बावजूद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने पूरे गांव के लोगों से पैसे इकट्ठे कर स्नानघर का निर्माण कार्य आरंभ कराया। इस दौरान समाजसेवी कुलदीप राज, लेखराज, कुलविंदर सिंह, बोधराज, गगन कुमार, मंगतराम, गोपाल सिंह, मोहन लाल, तोड़ू राम, जंग बहादुर आदि ग्रामीण मौजूद थे। संवाद