आरएस पुरा (जम्मू)। सीमावर्ती गांव अब्दुल्लियां के पास से बीएसएफ ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उसकी पहचान मजीद अहमद (22) पुत्र आसिफ अहमद निवासी श्रीनगर के रूप में र्हुई।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद उससे मिले पिता के मोबाइल नंबर से पता चला है कि वह मादक पदार्थों का सेवन करता है तथा कई दिन से श्रीनगर से लापता है। इसकी रिपोर्ट स्थानीय थाना में कराई गई है। देर शाम सीमा सुरक्षा बल की 16 वीं वाहिनी की ओर से उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।