फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-भट्ठा मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम के एक ईंट-भट्ठा मालिक को लापरवाही और प्रशासनिक आदेशों का पालन न करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस व्यक्ति के ईंट-भट्ठे पर ही पिछले हफ्ते एक गैर स्थानीय श्रमिक की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लापरवाही की वजह से मजदूरों की जान जोखिम में डालने का आरोप है।
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तरगम निवासी मोहम्मद यूसुफ मीर का माग्रेपोरा चाडूरा इलाके में एक ईंट-भट्ठा है। 2 जून को आतंकियों ने यहां काम करने वाले मजदूरों पर गोलियां चलाई थीं, जिसमें बिहार के अररिया जिले के रहने वाले दिलखुश कुमार की मौत हो गई थी, जबकि पंजाब निवासी एक अन्य घायल हो गया था। ईंट-भट्ठा मालिक पर आरोप है कि उसने प्रशासनिक आदेशों का पालन नहीं किया और लापरवाही बरती, जिसके कारण मजदूरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। एक मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ी। मीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त होगी कार्रवाई
अधिकारी ने कहा कि सभी ईंट-भट्ठा मालिकों और प्रबंधकों को एक बार फिर प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है, ताकि अपनी-अपनी इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जो व्यक्ति इसमें लापरवाही करेगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें