श्रीनगर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पीएमएवाई योजना के तहत शिकायतकर्ता से 20000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में ग्रामीण विकास विभाग ब्लॉक पारान पिलान उड़ी (बारामुला)के ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता साहिल सागर को गिरफ्तार किया।
एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली कि वीएलडब्ल्यू रिश्वत की मांग कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया अपराध पाया गया। नतीजतन पीएस एसीबी बारामुला में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस दौरान एक ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने साहिल सागर को शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगते व लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। मामले में जांच जारी है। ब्यूरो