फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Bribe Case: जम्मू में 1.5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए नायब तहसीलदार गिरफ्तार

Fri, 01 Jul 2022 02:56 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एसीबी ने योजना बना कर पलौड़ा स्थित ग्रीन चिली बार के पास से नायब तहसीलदार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अखनूर तहसील के सुनैल निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Jammu Bribe Case - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को अखनूर निवासी एवं घरोटा में तैनात नायब तहसीलदार अशोक कुमार को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसीबी को शिकायत मिली थी। वह जमीन की खरीद-फरोख्त में रिश्वत की मांग कर रहा था। 
विज्ञापन


एसीबी ने योजना बना कर पलौड़ा स्थित ग्रीन चिली बार के पास से रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अखनूर तहसील के सुनैल निवासी के रूप में हुई है।

एसीबी उसके घर में भी दबिश देकर जांच की है। इस दौरान टीम ने कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं। वहीं, टीम ने नायब तहसीलदार के गांव के ही एक प्रॉपर्टी डीलर के घर में भी दबिश दी और उससे पूछताछ की। प्रापर्टी डीलर की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। नायब तहसीलदार के खिलाफ एसीबी को शिकायत मिली थी। इस पर एसीबी ने योजना बनाई और रंगेहाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें