जम्मू। पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र बनाकर मस्जिद में मौलवी बन रह रहे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके पास से फर्जी वोटर और आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसकी पहचान जिया उल इस्लाम के रूप में हुई है।
बांग्लादेश निवासी सात साल पहले अवैध रूप से भारत में घुसा था। इसके बाद यह उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में रहने लगा। यहां इसने फर्जी पहचान पत्र तैयार कराए। कुछ समय पहले यह जम्मू के बठिंडी में आ गया। यहां रोहिंग्या बस्ती में बनी मस्जिद में मौलवी बन गया। इसने यहां पर भी फर्जी वोटर और आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बना लिए। वह मस्जिद में जमा होने वाले पैसे में भी हेरफेर करने लगा। जब इस मामले में जांच हुई तो पता चला कि वह वह मस्जिद में जमा होने वाले पैसे का कुछ हिस्सा बांग्लादेश भेजता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ 420 का केस दर्ज किया है। सनद रहें कि कई बांग्लादेशी नागरिक रोहिंग्याओं की बस्ती में आकर अवैध रूप से रह रहे हैं। इन्होंने अपने फर्जी पहचान पत्र तक करवा रखे हैं।