जम्मू। धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच ने 18 साल बाद आरोपी महिला को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जम्मू के शांति नगर की रहने वाली सुकरेती गुप्ता पर 1.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने महिला को ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट फॉरेस्ट के सामने पेश किया। साथ ही मामले में चालान भी पेश कर दिया है। मामले में अगली कार्रवाई कोर्ट तय करेगा।
2002 में पदम सिंह ने सुकरेती गुप्ता के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद जांच में आरोप सही पाए गए। कोर्ट ने भी महिला को भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी। अब पुख्ता जानकारी पर दिल्ली में छापा मारकर महिला को गिरफ्तार कर लिया।