पुंछ में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल
- फोटो : संवाद
जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी में शुक्रवार को सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान चल रहा है। पुंछ के बफलियाज में घटना स्थल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम पहुंच गई है। जीओसी 16 कोर लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं। राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी डॉ. हसीब मुगल सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर..
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को दोपहर 3:45 बजे भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने बफलियाज इलाके में सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। हमले में पांच सैनिक बलिदान हो गए। दो घायल हैं। दहशतगर्दों ने ग्रेनेड दागे, फिर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। दो जवानों के शव क्षत-विक्षत भी कर दिए गए हैं। कुछ जवानों के हथियार भी ले भागने की आशंका है। पाकिस्तान समर्थित पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यहां पढ़ें पूरी खबर..