फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया के गरोड़ पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू

Tue, 07 Oct 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन के चलते यातायात की सुविधा से लोग महरूम
विज्ञापन

अरनिया। गरोड़ पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही सोमवार शाम को शुरू हो गई है। अरनिया के लोगों का प्रतिनिधिमंडल जम्मू जिला बॉर्डर के पूर्व प्रधान सुनील दत्त शास्त्री की अगुआई में एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर से मिला।
उन्होंने गरोड़ नाले से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू करने की मांग की। एसडीएम अनुराधा ठाकुर ने थाना प्रभारी अरनिया को मुद्दे का हल करने का निर्देश जारी किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल बीआरओ के अधिकारी से मिला। बीआरओ अधिकारी ने गरोड़ पुल से एकल वाहन गुजरने का प्रस्ताव रखा। इसके लिए पुलिस के दो जवान पुल के दोनों और तैनात करने के लिए कहा। बीआरओ के अधिकारी ने कहा कि पुल के दोनों और पुलिस और बीआरओ के कर्मचारी एक तरफ से वाहन को छोड़ेंगे। इसके चलते पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य में बाधा नहीं आएगी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल अरनिया थाने पहुंचा। थाना प्रभारी से पुल पर सिपाहियों की तैनाती के लिए कहा। इसके बाद थाना प्रभारी ने दो सिपाही गरोड़ नाले पर तैनात कर दिए हैं। इसके बाद पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। इसके चलते सीमावर्ती क्षेत्र की 50 हजार आबादी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले डेढ़ महीने से अरनिया के गरोड़ पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया था। इसका सबसे ज्यादा नुकसान सर्विस बस को हो रहा है। बस सर्विस सुचारु न रहने से सीमावर्ती क्षेत्र के लोग यातायात की सुविधा से महरूम हो गए हैं। लोगों को रोजमर्रा के कार्य करने में मुश्किल आ रही है। स्कूल के छात्र दरबदर हो रहे हैं। तीन किलोमीटर सफर तय करने के बाद लोगों को बस की सुविधा मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें