फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फरार आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, राज्य से बाहर भगाने का अंदेशा

Sat, 25 Oct 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गोकुल गैंग के 5 से 6 फरार सदस्य वारदात के चार दिन बाद भी नहीं चढ़े हत्थे
विज्ञापन

अरनिया। गोकुल गैंग के 5 से 6 फरार सदस्य वारदात के चौथे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। फरार आरोपियों के राज्य के बाहर भागने का अंदेशा लगाया जा रहा है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार गोकुल गैंग के फरार सदस्य पंजाब भाग गए हैं जिसके चलते पुलिस भी पंजाब जाने की तैयारी कर रही है।
शुक्रवार को पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए निरंतर छापा मारा है परंतु शुक्रवार देर शाम तक किसी भी फरार सदस्य की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने वारदात में शामिल गोकुल गैंग के पांच गुर्गे वीरवार को गिरफ्तार किए थे। इनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस की तरफ से वारदात को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस निरंतर रूप से फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है। अरनिया और आरएस पुरा पुलिस थाने की टीमें संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिवाली के दिन देर शाम को गोकुल गैंग के सदस्यों ने जम्मू जिले के तीन अलग-अलग जगह पर धारदार हथियारों से वारदातों को अंजाम दिया था। जिसमें तीन लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है बाकी अभी फरार चल रहे हैं। थाना प्रभारी अरनिया दिलावर कुमार से मामले की जानकारी के लिए फोन किया गया था परंतु उनकी तरफ से फोन नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें