फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बड़ाक्षेत्र गांव में बाढ़ से 40 कनाल फसल हुई बर्बाद

Sat, 25 Oct 2025 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बडा खेततर गांव में बाढ़ से  हुए कटाव का दृश्यस्रोत संवाद
विज्ञापन
पुरमंडल। पुरमंडल के बड़ाक्षेत्र गांव में बाढ़ के चलते लोगों की 40 कनाल फसल बर्बाद हो चुकी है। इसके साथ ही उपजाऊ भूमि बाढ़ की चपेट में आने से बह चुकी है। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से उचित राहत पैकेज देने की मांग की है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़ाक्षेत्र गांव देवक के किनारे पर है और यहां 12 से अधिक घरों को खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने बताया कि गांव के लोगों की 40 से 50 कनाल उपजाऊ भूमि बह चुकी है और फसल के साथ-साथ भूमि का भी नुकसान हो गया है। लोगों को अब फसल लगाने के लिए भूमि भी नहीं बची है। साथ ही अब 10 से 12 घरों को भी खतरा है। देवक के प्रभाव से पानी घरों के पास से गुजरना शुरू हो गया है।

इस पर स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह लोग पहले से ही बाढ़ और बारिश की प्रभावित थे। 1992 में गांव को भारी भूस्खलन की चपेट में आने के कारण एक किलोमीटर दूर स्थानांतरित करना पड़ा था लेकिन अब यहां पर भी वही मुश्किल देखकर लोगों को चिंता सता रही है। लोगों ने कहा कि अब उनके पास ना तो कोई राशि है और न ही नई जगह पर जाने के लिए जमीन बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें