फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पांच को मनाई जाएगी मांडी बिरादरी की वार्षिक मेल

Sun, 02 Nov 2025 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सलैहड़ में देवस्थान पर बैठक में भाग लेते बिरादरी के लोग स्रोत आयोजनकर्ता
विज्ञापन
अरनिया। मांडी बिरादरी की वार्षिक मेल पांच नवंबर को सलैहड़ गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। बिरादरी की वार्षिक मेल जय दाता शहीद जगदीश सिंह मन्हास और जय दाती शहीद कौशल्या चाढ़क के देवस्थान पर मनाई जाएगी। 5 नवंबर को सुबह 5 बजे देवस्थान को स्नान करवाया जाएगा। 7 बजे हवन किया जाएगा। सुबह 8 बजे झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी।
विज्ञापन

9 बजे पूजा अर्चना, भजन कीर्तन और यात्रा का आयोजन होगा। 12 बजे के बाद लंगर खोल दिया जाएगा। यह आयोजन बिरादरी के सदस्यों को एकजुट करने का प्रमुख अवसर प्रदान करता है। मेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोककला का प्रदर्शन और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया जाएगा। बिरादरी के बुजुर्गों की ओर से परिवार की परंपराओं और इतिहास को साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें