फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर विरोध प्रदर्शन को रोकेगी सेना 

Tue, 09 Aug 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
कश्मीर में एक महीने से चल रही हिंसा के बीच सेना को राष्ट्रीय राजमार्ग-एक की सुरक्षा करने और गांव व शहरों से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों की गतिविधियों को रोकने के लिए कहा गया है। हालांकि इस संबंध कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


मगर कहा जा रहा है कि अभी तक राजमार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय पुलिस की मदद करने वाली सीआरपीएफ को हटा दिया गया है और सेना को इस काम के लिए लगाया गया है।

अभी तक अर्धसैनिक बल यह काम करते थे। सूत्रों का कहना है कि सेना को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि गांव देहात के लोग विरोध प्रदर्शन के लिए शहरों की ओर न जा सकें। पिछले एक महीने में देखा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के आस पास रहने वाले लोग सड़क पर इकट्ठा हो जाते हैं और वाहनों की आवाजाही में बाधा पहुंचाते हैं। 
विज्ञापन


सेना को इस तरह की गतिविधयों पर लगाम लगाने के लिए कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि सीआरपीएफ ने राज्य सरकार को सूचना दी थी कि उसे राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें