फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा: डीएसपी के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट पहुंची जम्मू कश्मीर सरकार 

Tue, 09 Aug 2016 11:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
कश्मीर हिंसा के दौरान प्रदर्शन में शामिल युवक की मौत के मामले में आरोपी डीएसपी यासिर कादरी के समर्थन में जम्मू-कश्मीर सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। सरकार ने डीएसपी के खिलाफ चलने वाले आपराधिक मुकदमे पर रोक लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से वकील सुनील फर्नांडिस ने सोमवार को चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष इस मसले का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि डीएसपी यासिर कादरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने पर तत्काल रोक लगाई जाए। 

सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है, जिसमें कहा गया है कि मजिस्ट्रेट के आदेश में कुछ भी गलत नहीं है और दखल देने से इनकार कर दिया था। चीफ जस्टिस ने जल्द सुनवाई की याचिका को स्वीकार कर लिया। अब इस पर मंगलवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


मारे गए युवक शबीर अहमद मीर के पिता ने शिकायत की थी कि 10 जुलाई को डीएसपी ने उसके बेटे की हत्या की है। शिकायत में कहा गया था कि डीएसपी पुलिस टीम के साथ उनके घर में दाखिल हुए और डीएसपी ने शबीर पर दो गोलियां दाग दीं। शिकायत के आधार पर मजिस्ट्रेट ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है और जांच डीएसपी या उससे ऊपर के अधिकारी को करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें