फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में बड़ा हादसा : सेेना का वाहन 350 फुट गहरी खाई में गिरा, पांच जवान बलिदान और पांच घायल

Wed, 25 Dec 2024 12:13 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मेंढर/पुंछ

सार

18 जवानों को लेकर 11 मराठा इन्फैंट्री का ढाई टन वाहन ऑपरेशन ड्यूटी पर जा रहा था। इन जवानों को नियंत्रण रेखा पर बनोई की घोड़ा पोस्ट तक ले जाना था। इस बीच घरोआ के पास चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
पुंछ में सेना का जवान दुर्घटनाग्रस्त (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवानों को लेकर नियंत्रण रेखा पर स्थित घोड़ा पोस्ट की ओर जा रहे छह वाहनों के काफिले का एक वाहन फिसल कर करीब 350 फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पांच जवान बलिदान हो गए, जबकि पांच अन्य जख्मी हैं। सभी गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें पुंछ के फील्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवानों की शिनाख्त की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

विज्ञापन

बताया जाता है कि मंगलवार की शाम 10 जवानों को लेकर 11 मराठा लाइट इन्फैंटरी के छह वाहनों का काफिला ऑपरेशन ड्यूटी पर जा रहा था। इन जवानों को नियंत्रण रेखा पर बनोई की घोड़ा पोस्ट तक ले जाना था। इस बीच करीब 5 बजकर 20 मिनट पर घरोआ के पास ढाई टन वाहन के एक चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी करीब 350 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही सेना व पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया।

सेना ने एक्स पर दी श्रद्धांजलि
सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, दुर्घटना ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान हुई। पांच बहादुर सैनिकों की दुखद मौत पर व्हाइट नाइट कोर के सभी रैंक अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। बचाव अभियान जारी है और घायल कर्मियों को चिकित्सा देखभाल मिल रही है।

पहले भी हुए हैं हादसे
जम्मू-कश्मीर में पहले भी ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। पिछले साल 29 अप्रैल को राजोरी में सेना की एंबुलेंस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए थे। इसके बाद 19 अगस्त 2023 को सेना की गाड़ी 60 फीट गहरी खाई में गिने से 9 जवान बलिदान हुए थे।

आतंकी घटना से इन्कार
रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, सेना ने जमीनी स्रोतों की पुष्टि के बाद इसे आतंकी घटना की संभावना को खारिज कर दिया। घटनास्थल से लगभग 130 मीटर की दूरी पर सेना की चौकी थी और बैकअप वाहन मुश्किल से 40 मीटर की दूरी पर था।
विज्ञापन

एलजी ने घटना पर जताया दुख
सड़क हादसे पर दुख जताते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बलिदानी जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा, मेरी संवेदनाएं बहादुर जवानों के परिवार के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्था होने की कामना करता हूं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें