फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट पर एके-47 की गोलियों के साथ सैन्यकर्मी गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2017 01:16 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
srinagar airport - फोटो : social media
विज्ञापन
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सेना के एक जवान को वीरवार को एके-47 की दो गोलियों के साथ पकड़ा गया। वह एयर-इंडिया के विशेष चार्टर विमान से दिल्ली जा रहा था। स्कैन के दौरान उसके बैग से एके-47 की दो गोलियां बरामद की गई जिन्हें टेल्कम पाउडर के डिब्बे में छिपाया गया था।
विज्ञापन


उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  हवाई अड्डे पर एयर-इंडिया के स्टाफ द्वारा सेना के जवान को पकड़ा गया। जवान की शिनाख्त दुर्ग छत्तीसगढ़ के रवींद्र कुमार के तौर पर हुई है जो उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) में तैनात था।

चौंका देने वाली बात यह है कि हवाई अड्डे के मुख्य द्वार पर सीआरपीएफ द्वारा किए जाने वाले सामान की स्कैनिंग से आखिर वह कैसे बच निकला। इससे हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें