फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के पुलवामा में दो आतंकियों को सेना ने घेरा, इलाके में हिंसक प्रदर्शन

Wed, 06 Sep 2017 12:49 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान जवान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के करीमाबाद में सुरक्षा बलों ने मंगलवार की देर रात तहरीक उल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को घेर लिया है। आतंकियों के घिरे होने की खबर पर आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आतंकियों को फरार होने में मदद के लिए सुरक्षा बलों पर पथराव किया। स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इससे इलाके में तनाव है। सुरक्षा बलों को करीमाबाद में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया गया।

माना जा रहा है कि श्रीनगर के सौरा के मोहम्मद इसा फाजिली तथा एक अन्य को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। इसा हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुआ है। दूसरा कमांडर बताया जा रहा है। आतंकियों के फंसे होने की सूचना पर मस्जिदों से प्रदर्शन के लिए लोगों से पहुंचने की अपील की जाती रही। हालांकि, सुरक्षा बलों ने घेरा सख्त रखते हुए लोगों को आगे बढ़ने से रोके रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें