फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में रोहिंग्याओं के समर्थन में आए अलगाववादी, किया प्रदर्शन का आह्वान

Tue, 05 Sep 2017 09:25 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
Meerwaiz - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रोहिंग्याओं के समर्थन में घाटी में लोग एकजुट होने लगे हैं। म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों की प्रताड़ना तथा हत्या के विरोध में दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम तथा पुलवामा में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया तथा जुलूस निकाला। हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने शुक्रवार को रोहिंग्याओं की हत्या के विरोध में घाटी में सभी स्थानों पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। 
विज्ञापन


विरोध-प्रदर्शन के दौरान हाथों में पोस्टर लिए लोगों ने म्यांमार सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। उनका कहना था कि म्यांमार में निर्दोष मुसलमानों की हत्या की जा रही है। कई रोहिंग्या मुस्लिम प्रताड़ना से भागने को मजबूर हुए हैं। जम्मू में भी रोहिंग्याओं के साथ ज्यादती की जा रही है। इसके खिलाफ आवाज उठनी चाहिए।

उन्होंने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। उधर, मीरवाइज ने रोहिंग्याओं की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि कश्मीर पीड़ितों के साथ है। शुक्रवार को पूरी घाटी में उनके समर्थन में प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञात हो कि सोमवार को भी दोपहर की नमाज के बाद त्राल के आबघर चौक तथा पुलवामा के प्रीछू गांव में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें