बारामुला में सेना की जिप्सी हादसे का शिकार हुई है। जिसमें चार जवान घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
कश्मीर संभाग के बारामुला में हुए सड़क हादसे में भारतीय सेना के चार जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
हादसा जिले के संग्रामा के चूरा इलाके में हुआ। जहां मंगलवार को सेना की एक जिप्सी की डंपर से टक्कर हो जाने से चार जवान घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।