फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी में सेना के एक जवान की पहाड़ से गिरने से गई जान, एक पोर्टर घायल

Sat, 18 Apr 2020 11:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उरी क्षेत्र में शनिवार को एक पहाड़ से फिसलने से सेना के एक जवान की जान चली गई है वहीं एक पोर्टर घायल हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों बोनियार के लाचीपोरा इलाके में एक पोस्ट पर तैनात थे जहां दोनों फिसल गए।

विज्ञापन


सेना ने कड़ी खोज के बाद दोनों को खोज निकाला। मृत जवान की पहचान एन के उत्तम सिंह (35) के तौर पर हुई है। ये सेना के 11 महार रेजिमेंट का था। घायल पोर्टर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना ने बताया कि घटना करीब 3.30 बजे की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें