रियासी। जिले के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र नारकोट में सेना की स्थानीय यूनिट की तरफ से एक दिवसीय चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें सेना के डाक्टरों ने जहां लोगों के स्वास्थ्य की जांच की वहीं, मौसमी बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया।
मौके पर बीमारों को दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में कोविड एसओपी की भी जानकारी दी गई। कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए हमेशा मास्क पहनें और समय-समय पर सैनिटाइजर का इस्ते माल करें। सामाजिक दूरी का हमेशा ध्यान रखें। ग्रामीणों ने सैन्य अधिकारियों को समस्याओं से अवगत करवाया।