फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा: सेना ने माछिल सेक्टर में लगाया स्वास्थ्य शिविर, भारी संख्या में पहुंचे लोग, जताया आभार

Tue, 14 Sep 2021 11:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुपवाड़ा

सार

ग्रामीणों ने भारतीय सेना के प्रयासों की सराहना की, कश्मीर को स्वस्थ और समृद्ध बनाने में सेना के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

 
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुपवाड़ा जिले में माछिल सेक्टर में सेना ने लोगों के लिए दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने लाभ लिया। शिविर का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों के लोगों को बुनियादी दंत चिकित्सा प्रदान करना था। आयोजन को सफल और अधिक से अधिक लोगों को लाभ देने के लिए सेना की ओर से कई दिन पहले से प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। ग्रामीणों ने भारतीय सेना के प्रयासों की सराहना की और कश्मीर को स्वस्थ और समृद्ध बनाने में भारतीय सेना के योगदान के लिए आभारी हैं।

विज्ञापन


बता दें कि माछिल के सीमावर्ती गांवों के सरपंच और निवासियों ने वृद्ध व्यक्ति, बच्चों और महिलाओं के लिए चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए थल्ली स्थित सेना शिविर से संपर्क किया था। टीम थल्ली ने आवश्यकता को महसूस किया और नागरिक प्रशासन के समन्वय से एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। लोगों को नि:शुल्क दवाएं बांटी गईं। लोगों को कोविड-19 के बारे में शिक्षित भी किया गया। ग्रामीणों ने भारतीय सेना के प्रयासों की सराहना की, कश्मीर को स्वस्थ और समृद्ध बनाने में सेना के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें