पिछले साल नंवबर में जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के छातरगाम में सेना की टुकड़ी द्वारा एक कार पर की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी तथा दो अन्य नागरिक घायल हो गए थे।
एक साल बाद अब सेना ने उस एनकाउंटर में मारे गए दोनों युवकों को आरोप में चार सैनिकों को दोषी पाया है। इसके लेकर सेना ने अपने चार सैनिकों के खिलाफ सैन्य कोर्ट ने केस दर्ज किया है।
आपको बता दें कि सेना को इन गलत मुठभेड़ के लिए माफी मांगी पड़ी थी। सेना ने एक जूनियर कमीशन अधिकारी सहित अन्य सैनिकों के खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग करने का दोषी पाया है।
इस सभी के खिलाफ कोर्ट मार्शल तभी शुरु होगा जब जम्मू कश्मीर सरकार इनक्यारी रिपोर्ट सेना के साथ शेयर करेगी। सूत्रों के मुताबिक अगर ये चारों सैनिक दोषी पाये जाते तो इस सभी को आजीवन कारावास की अधिकतम सजा सुनाई जा सकती है।