फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी भी भारतीय सीमा में छिपे हैं कई आतंकी

Sun, 10 Aug 2014 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के साथ लगती भारत-पाक सीमा से कुछ दिन पूर्व भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर आए आतंकियों की तलाश भी जारी रही। सेना तथा अन्य सुरक्षाबलों ने कई जगहों पर तलाशी ली, लेकिन जवानों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन


कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर के साथ लगती भारत-पाक नियंत्रण रेखा से आधा दर्जन के करीब आतंकी इस माह के शुरू में भारतीय सीमा में प्रवेश करने में सफल रहे थे। सूचना मिलते ही सेना ने इलाके की घेराबंदी करके उनके खिलाफ तलाशी अभियान शुरू किया। 6 अगस्त को जवानों तथा आतंकियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया, लेकिन आतंकी बच निकलने में सफल रहे।

सेना की ओर से तलाशी अभियान जारी रहा और शुक्रवार सुबह वह उनको एक स्थान पर घेरने में सफल रहे। सेना की ओर से उनको आत्मसर्म्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन गोलीबारी करते हुए बच निकलने के प्रयास में जवानों की जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया गया, लेकिन उनके कुछ साथी अभी भी जंगलों में छिपे हुए हैं।
विज्ञापन


सेना के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मौसम खराब होने के बावजूद दिनभरतलाशी अभियान जारी रहा। तीन अथवा चार आतंकी अभी भी कहीं छिपे हुए हैं और जब तक उनका सफाया नहीं कर लिया जाता अभियान जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें