फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा: पुराने बस स्टैंड के पास सब्जी मंडी में लगी आग, सेना की त्वरित मदद से टला बड़ा हादसा

Mon, 31 May 2021 11:18 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

हंदवाड़ा में बड़ा हादसा टल गया। सब्जी मंडी में देर रात आग गई। देर न करते हुए लोगों ने पुलिस और सेना से मदद मांगी। 
 
विज्ञापन
सब्जी मंडी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में हंदवाड़ा के पुराने बस स्टैंड के पास सब्जी मंडी में देर रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी। इसके साथ ही सेना भी मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।

विज्ञापन


सेना ने लोगों और नागरिक प्रशासन की मदद से आग पर काबू पाया। इसके साथ ही कुछ हद तक संपत्ति के नुकसान को रोक पाने में सफलता पाई। सेना की त्वरित प्रतिक्रिया को हंदवाड़ा के लोगों ने खूब सराहा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: परिसीमन पर नेशनल कांफ्रेंस का रुख बदला, पहले फारूक अब्दुल्ला ने कहा था- ये स्वीकार नहीं    
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना का असर: दान पात्र खाली और पुजारियों की हालत खराब, ये हाल है मंदिरों के शहर का    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें