फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में सेना ने बर्फ में फंसे 64 लोगों को बचाया

Sun, 27 Mar 2016 10:35 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर

सार

  • 24 मार्च को देर रात 10 छोटे वाहन और 12 लोड  कैरियर भारी बर्फबारी और बर्फीले तूफान के चलते फंस गए थे। इन वाहनों में 64 लोग सवार थे।
  • 25 मार्च की सुबह ग्रेफ के बुलडोजर का प्रयोग कर बाकी के 12 बड़े वाहनों को भी सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना के जवानों ने कुपवाड़ा के नस्ता-छुन पास पर भारी बर्फबारी में फंसे 64 लोगों को बचा लिया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घटना श्रीनगर से करीब 130 किलोमीटर दूर नस्ता-छुन पास की है। 
विज्ञापन


जहां 24 मार्च को देर रात 10 छोटे वाहन और 12 लोड  कैरियर भारी बर्फबारी और बर्फीले तूफान के चलते फंस गए थे। इन वाहनों में 64 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। उनकी जान खतरे में थी। 

सेना के प्रवक्ता के अनुसार रात करीब 10 बजे जानकारी मिलते ही सेना की एवलांच रेस्क्यू टीम (एआरटी) बर्फीले तूफान के बावजूद वहां पहुंच गई। जवानों ने पहले हलके वाहनों को निकाला। 
विज्ञापन


इसके बाद 25 मार्च की सुबह ग्रेफ के बुलडोजर का प्रयोग कर बाकी के 12 बड़े वाहनों को भी सुरक्षित निकाल लिया। सेना ने बचाए गए लोगों को चिकित्सा, खाना और अन्य सहायता उपलब्ध कराई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें