भारतीय सेना द्वारा कश्मीरी युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले जा रहे हैं। घाटी के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का एक और सुनहरा मौका है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय द्वारा उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले के सोनावारी इलाके में स्थित हेलिपैड ग्राउंड में एक भर्ती रैली का आयोजन कराया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस रैली में सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर ट्रेड्समेन, सोल्जर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल/इन्वेंटरी मैनेजमेंट, सोल्जर टेक्निकल और सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट/नर्सिंग असिस्टेंट वेटरनरी के लिए भर्ती की जाएगी।
अधिकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर रजिस्टर और अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 अप्रैल से 1 मई तक खुली रहेगी।