इंफेंटरी बटालियन 112 (टीए) की ओर से 126 इंफेंटरी बटालियन माधोपुर में 27 अगस्त से 5 सितंबर तक भर्ती रैली करवाई जाएगी। इसमें सोल्जर जनरल ड्यूटी, क्लर्क स्टाफ (स्टाफ ड्यूटी) और ट्रेड्समैन के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
भर्ती रैली में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, दिल्ली और चंडीगढ़ से उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। हिमाचल प्रदेश और जम्मू एंड कश्मीर के उम्मीदवारों का स्क्रीनिंग टेस्ट 27 अगस्त को होगा।
पंजाब और चंडीगढ़ के उम्मीदवारों को 28 अगस्त को टेस्ट के लिए पहुंचेंगे। इसी तरह से हरियाणा और दिल्ली के उम्मीदवारों का स्क्रीनिंग टेस्ट 29 अगस्त को करवाया जाएगा।