जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना के एक जवान ने आत्महत्या कर ली । सेना के इस जवान का शव उसकी बैरक में फंदे से लटकता मिला है ।
23 year old Army Jawan, Anil Bura from Mendhar Sector J&K was found hanging in his living barracks today— ANI (@ANI_news) October 19, 2016
जानकारी के मुताबिक पुंछ सेक्टर के मेंढर में सेना की यूनिट में तैनात था । जवान का नाम अनिल बूरा है जिसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है । सेना का ये जवान मेंढर में लांस नायक पद पर तैनात था ।
बुधवार को सेना के जवानों को अनिल का शव उसकी बैरक के कमरे में फंदे से लटकता मिला । जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया ।