सेना की उत्तरी कमांड के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी अनबू ने बुधवार को कश्मीर घाटी में स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा कर मुठभेड़ और आतंकवादी आपरेशनों के लिए सर्दियों की तैयारी और रणनीति की समीक्षा की।
सेना के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान के अनुसार सेना कमांडर ने उत्तर कश्मीर की अग्रिम चौकियों का दौरा किया जहां उन्हें काउंटर इन्फिलट्रेशन ग्रिड और आने वाले महीनों के लिए सेना की तैयारी से अवगत कराया गया।
वहां तैनात अधिकारियों और जवानों के साथ उनकी बातचीत के दौरान सेना कमांडर ने उन्हें अपने उच्च स्तर के मनोबल और सतर्कता के लिए सराहना की। उन्होंने बताया कि बाद में दिन में सेना कमांडर ने शरीफाबाद और अवंतीपोरा कैंप का भी दौरा किया, जहां उन्हें जमीनी स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।
<blockquote class="twitter-tweet" data-cards="hidden" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">J&K: Earlier today, Lt Gen D.Anbu, Army Commander Northern Command, visited forward areas of Kashmir Valley to review the winter preparedness and strategy for counter infiltration and counter terrorist operations. <a href="https://t.co/qDYmcPxl0A">pic.twitter.com/qDYmcPxl0A</a></p>— ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/948540256646672390?ref_src=twsrc%5Etfw">January 3, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>