फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी राइफल से गई सेना के जवान की जान

Thu, 31 Jul 2014 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी ही राइफल से चली गोली लगने से सेना के जवान की मौत हो गई। घटना श्रीनगर से 22 किलोमीटर दूर गांदरबल जिले में स्थित 5 राष्ट्रीय राइफल्स दुदरहामा कैंप की है, जहां हवलदार परविंदर सिंह की अपनी बंदूक से निकली गोली के कारण 29 जुलाई की रात मौत हो गई।
विज्ञापन


वह जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ का रहने वाला था। सेना के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, परविंदर को 29 जुलाई की रात को दो गोलियां लगी थी, जब वह अपनी सर्विस राइफल संभाले हुए था।

उसे शुरूआती चिकित्सा देने के बाद तुरंत श्रीनगर के बादामी बाघ कैंट में स्थित सेना के 92 बेस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें