फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अनंतनाग इलाके में घुसे आतंकी, सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Wed, 26 Jul 2017 09:01 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग इलाके में आंतकियों छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अनंतनाग के मट्टन इलाके में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की। सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि इलाके में दो-तीन आतंकी छिपे हुए हैं। सुरक्षा बलों ने दोपहर बाद तलाशी अभियान शुरू किया। घर-घर जाकर तलाशी ली गई।
विज्ञापन


हालांकि तलाशी अभियान में कुछ हाथ नहीं लगा। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकी बचकर भाग निकले हैं। इसी बीच स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन करने के लिए जमा होने लगे। हालात को काबू करने और अफवाहें न फैलें, इसको देखते हुए अनंतनाग जिले के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें