टेरर फंडिंग मामले में एनआईए की तरफ से अलगावादी नेता बिट्टा कराटे की गिरफ्तारी के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्मंमत्री फारूक अबदुल्ला ने कहा है कि महबूबा मुफ्ती शुरू से ही हुर्रियत नेताओं के साथ रही हैं। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर बयान देते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि महबूबा अलगावादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को तो अपने पिता के समान मानती हैं। वहीं गृह मंत्रालय के राज्य मंत्री हंसराज अहिर का कहना है कि एनआईए द्वारा अलवादियों और आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्यवाई राष्ट्रीय हितों के लिए है।
Wo to aap jaante hain unka saath (Mehbooba Mufti) to unke (Hurriyat) sath har waqt raha hai: Farooq Abdullah on Hurriyat leaders arrested pic.twitter.com/MTU34H3fUb
— ANI (@ANI_news) July 26, 2017
गौरतलब है कि कश्मीर में हिंसा फैलाने और पाकिस्तान से फंडिंग के मामले में अलगाववादी नेताओं को हाथ रहा है। जिसके बाद एनआईए ने अलगावादी नेता बिट्टा कराटे सहित सात लोगों के गिरफ्तार किया था। बिट्टा कराटे को दिल्ली जबकि नईम खान, अलताफ, अयाज़ अकबर, पीर सैफुल्ला, मेराजुद्दीन, शाहिद उल इस्लाम को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था।
Geelani sahab ko to wo apna pita maanti hai, zaroor naraz hongi: Farooq Abdullah, Former J&K CM on Hurriyat leaders arrested pic.twitter.com/Y9fyixshJo
— ANI (@ANI_news) July 26, 2017
All the action taken against separatists&terrorists are in national interest: Hansraj Ahir, MoS Home on arrest of separatist leaders by NIA pic.twitter.com/4v1VUSFHiG
— ANI (@ANI_news) July 26, 2017