जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के तंगधार सेक्टर में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर आ रही है। हालंकि सेना की ओर से इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।
दरअसल बड़ी संख्या में हथियारों से लैस आतंकियों का एक समूह सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते इस बड़ी घुसपैठ का पता चल गया। इसके बाद सेना ने एलओसी पर घेराबंदी मजबूत कर दी।
सेना की ओर से की गई मजबूत घेराबंदी के चलते लगभग 4-5 आतंकियों के फंसे होने की खबर आ रही है। फिलहाल दोनों तरफ से भारी फायरिंग हो रही है।
सेना के प्रवक्ता के मुताबिक भारतीय सैनिकों ने रविवार सुबह कुपवाड़ा जिले मे तंगधार सेक्टर में एलओसी पर भारी हथियारबंद घुसपैठियों की नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश नाकाम कर दी। अधिकारी ने बताया कि चुनौती देने पर आतंकवादियों ने सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद सेना ने भी जवाबी गोलीबारी की। मुठभेड़ अब भी जारी है।