फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सेना के इस कदम से लोग ले सकेंगे अपने परिजनों का हालचाल

Fri, 23 Aug 2019 01:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सेना ने स्थापित किया संचार केंद्र - फोटो : ani
विज्ञापन
सेना ने बड़गाम जिले के शरीफाबाद में स्थित आतंकवाद रोधी बल (किलो फोर्स) के मुख्यालय के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए एक संचार केंद्र की स्थापना की है। बता दें कि घाटी में इंटरनेट सेवा बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेना के इस फैसले से लोग अपने परिजनों व रिश्तेदारों का हालचाल जान सकेंगे।
विज्ञापन

 

संचार केंद्र चालू होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लगी हुई है। तस्वीर के माध्यम से आप समझ सकते हैं कि काफी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः जम्मूः टाडा कोर्ट में पेश होगा यासीन मलिक, रुबिया सईद अपहरण और वायुसेना कर्मियों की हत्या का मामला
 

आपको बता दें कि पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाने के बाद उत्पन्न हालात तेजी से सुधरने के मद्देनजर कश्मीर घाटी के अधिकतर हिस्सों में पाबंदियों में ढील दे दी गई है। जगह-जगह से बैरिकेडिंग हटाए जाने से सड़कों पर निजी वाहनों की आवाजाही बढ़ी है। स्कूलों तथा कार्यालयों में उपस्थिति बढ़ी है। हालांकि, 18वें दिन गुरुवार को भी ज्यादातर बाजार बंद रहे। मोबाइल और इंटरनेट सेवा ठप है। सुरक्षा बलों का पहरा बरकरार है। कुछ इलाकों में छिटपुट पथराव के अलावा स्थिति शांतिपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई इलाकों से पत्थरबाजी की सूचना

दक्षिणी कश्मीर के मिडिल स्कूल में 20 फीसदी तो उत्तरी कश्मीर में 50 प्रतिशत उपस्थिति रही। श्रीनगर और बडगाम जिले में भी उपस्थिति बढ़ी है लेकिन निजी स्कूल बंद रहे। सरकारी कार्यालयों में जिला मुख्यालयों पर 70 फीसदी से अधिक हाजिरी रही। श्रीनगर के सिविल लाइंस के साथ ही अन्य इलाकों में सुबह छह से नौ बजे तक दुकानें खुल रही हैं। यहां लोगों की मौजूदगी भी दिख रही है।

श्रीनगर के पुराने शहर के कुछ इलाकों के साथ ही बटमालू, नौगाम, मोछुआ आदि इलाकों से पत्थरबाजी की खबर है। पथराव कर रहे लोगों को सुरक्षा बलों ने खदेड़ दिया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के अनेक हिस्सों और श्रीनगर के अधिकतर हिस्सों में प्रतिबंधों में ढील दी गई है।

शहर के आवासीय क्षेत्रों, सिविल लाइंस क्षेत्र तथा अन्य जिलों के अधिकतर क्षेत्रों से बैरिकेडिंग हटा लिए गए हैं। दावा किया कि लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं अधिकतर स्थानों पर बहाल हो गई हैं। श्रीनगर के लाल चौक और प्रेस एनक्लेव सहित कई क्षेत्रों में लैंडलाइन टेलीफोन सेवा अब भी ठप है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें