फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, बारूदी सुरंगों से कैसे बचें

Sat, 16 May 2015 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नौशेरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा के नजदीक बसे गांव में रहनेवाले लोगों को सेना द्वारा बारूदी सुरंग (माइनफील्ड) के बारे में जागरूक कि या गया। बारूदी सुरंग के खतरे या इससे बचने के उपायों के प्रति जागरूक कराने की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नौशेरा ब्रिगेड ने पिछले कुछ दिनों में बहुत से जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन


नौशेरा ब्रिगेड के तत्वावधान में लाम, झांगड़, कलमियान, रुमलिधारा अथवा कलाल स्थित बटालियनों ने अपने अधीन इलाकों में इन शिविरों को लगाया जिसके अंतर्गत लोगों को माइन फील्ड की पहचान, माइनों की पहचान व इनके खतरों से अवगत कराया गया। शिविर में आए लोगों को विशेष रूप से सावधान किया गया जिससे कि वह अपने पशु आदि को भी ऐसे इलाकों में जाने से रोकें।

गांव के साथ-साथ इन शिविरों का आयोजन स्कूलों में भी किया गया ताकि स्कूली छात्रों में भी जागरूकता लाई जा सके। गांव में आयोजित शिविर में गांव के सरपंच आदि ने भी गांव वालों से माइन फील्ड के इलाके से दूरी बनाए रखने की अपील की। शिविर की समाप्ति पर सभी ग्रामीणों ने फौज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जागरूकता मुहिम की प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि आगे आनेवाले समय में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें